गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। सिधवलिया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एनएच 27 पर बरहिमा के समीप चार पिकअप वैन से 22 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्यामदेव झा ने बताया कि एनएच-27 पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान क्रम में पिकअप वाहनों को रोका गया। जांच के दौरान वाहनों में मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में मामला पशु तस्करी का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मवेशियों और वाहनों से संबंधित कागजातों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्...