गोपालगंज, जनवरी 16 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया प्रखंड संसाधन केंद्र में समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणित, अंग्रेजी, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित शैक्षणिक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे शिक्षकों और आगंतुकों ने सराहा। मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषयों से जुड़े शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा कम लागत में तैयार किए गए मॉडलों और चार्टों की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीएलएम बच्चों को सरल, रुचिकर और व्यवहारिक तरीके से पढ़ाने में सहायक होता है। इससे विद्यार्थियों की समझ विकसित होती है। सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.