गोपालगंज, दिसम्बर 16 -- सिधवलिया,एक संवाददाता। सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय में जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने दी। करीब एक सप्ताह पहले डीएम पवन कुमार सिंह ने सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान यह पाया गया कि प्रखंड परिसर में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है और न ही आम लोगों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को निर्देश दिया था कि प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। ऐसे में बुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.