गोपालगंज, फरवरी 14 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना परिसर में शनिवार को वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ राजेश कुमार ने की। इसमें आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही। कार्यशाला में वैज्ञानिक अनुसंधान के वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारी प्रणव कुमार राय ने गंभीर आपराधिक घटनाओं के दौरान घटनास्थल को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या, हत्या या अन्य संगीन मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें और किसी भी तथ्य को छिपाने से बचें। इससे जांच प्रक्रिया पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनती है। एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने भी कहा कि अपराध नियंत्रण और निष्पक्ष जांच के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित...