गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया अंचल कार्यालय में बुधवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय कर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न सेक्शनों का दौरा किया और राजस्व से जुड़े अभिलेखों की सूक्ष्म जांच की। इस दौरान वरीय उप समाहर्ता संदीप कुमार, अंचल अधिकारी प्रीतिलता सहित कई कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम सिन्हा ने सहायक रोकड़ पंजी, सामान्य रोकड़ पंजी और भू-राजस्व रोकड़ पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों की विस्तृत समीक्षा की। अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति देखकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी फाइलें एवं रजिस्टर व्यवस्थित, अद्यतन और सही स्थिति में होने चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, त्रुटि या देरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्ष...