मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 16 -- अंसारी रोड स्थित सेवादार मण्डल मन्दिर दरगाह बाबा पीर रतन नाथ कमेटी के लोगों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर अधिनस्थ अधिकारी को सौंपते हुए बताया कि 29 नवम्बर 2025 को दिल्ली झण्डेवालान स्थित प्राचीन मन्दिर पर एमसीडी एवं डीडीए द्वारा किये गये तोड़-फोड़ की कार्यवाही निंदनीय है। आदि गुरू श्री गोरखनाथ जी के शिष्य सिद्ध रतन नाथ की पवित्र भूमि जिस पर एमसीडी ने कब्जा किया है, वह पवित्र भूमि मन्दिर को वापस की जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...