बदायूं, फरवरी 15 -- वजीरगंज/सैदपुर। फागुन माह की महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बा सैदपुर, वजीरगंज व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिरों की आकर्षक सजावट कर दी गई है और श्रद्धालु भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं के जत्थे भागीरथी कछला गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरने के लिए रवाना हो गए हैं। रविवार को शिव मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। बदायूं-फर्रुखाबाद एमएफ हाईवे मार्ग स्थित कस्बा वजीरगंज और गांव नंदवारी के बीच स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर के महंत रमेश गिरी झूना अखाड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने ...