बुलंदशहर, अगस्त 14 -- अहार,संवाददाता। अहार क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गुरुवार की सुबह सिद्ध बाबा गंगा घाट पर एक ओर मंदिर बाढ़ की चपेट में आकर बह गया। नवनिर्मित आरसीसी रोड भी धीरे धीरे कर कटान की चपेट में आकर बहती जा रही है। गंगा में जलस्तर घटने के बाद हो रहे कटान ने किनारों पर तबाही मचाई हुई है। गंगा में हो रहे कटान को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विगत पांच दिन से गंगा में आ रही बाढ़ ने जल जंगल सब एक कर दिया था। गंगा की बाढ़ में हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गयी थी। गंगा की ओर जाने वाले रास्तों पर बाढ़ का पानी बह रहा था। हालांकि मंगलवार की दोपहर बाद से गंगा के जलस्तर में गिरावट होना शुरू हो गयी थी, जिसके बाद खेतों में भरा पानी गंगा में वापस लौटना शुरू हो गया था। जलस्तर में गिरावट के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.