मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मल्हूपुरा में स्थित लगभग 70 वर्ष पुराने सिद्ध पीठ पंजाबी सत्संग मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष विजय वर्मा, सचिव सुदर्शन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रदीप उतरेजा, जॉनी अरोड़ा, रीतेश तरीका, सोनू मुखेजा, अमित, पंडित योगेश द्वारा एक महाआरती का आयोजन किया गया था। मंदिर के आचार्य पंडित बॉबी ने हनुमान जी की आरती की और वहां उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव से आरती की। इस आरती के मुख्य अतिथि गांधी कॉलोनी बारात घर समिति एवं शुक्रताल पंजाबी मंदिर एवं धर्मशाला व राकेश शर्मा थे। इस अवसर पर अशोक डोडा, बाल बहादुर, प्रमोद अरोड़ा, विनोद डावर, अमर धमीजा, अनिल धमीजा, डॉ देवेंद्र मालिक, डॉ सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.