आरा, अप्रैल 10 -- आरा, एसं। भगवान महावीर स्वामी का गुरुवार को 2624वां जन्म कल्याणक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन आरा में आयोजित किया जा रहा है। जैन टूरिस्ट रूट पर स्थित 50 से अधिक सिद्ध जैन मंदिरों में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद अष्टधातु के भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा श्री शांतिनाथ जैन मंदिर भगवान महावीर मार्ग से रथ से निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन स्कूल लायी गयी। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। जैन स्कूल में भगवान महावीर स्वामी का जैन मंत्रोच्चार के साथ विशेष अभिषेक संपन्न कराया गया। महावीर जयंती को लेकर जैन समुदाय में हर्ष का वातावरण है। आरा जैन समुदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां पूरे बिहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.