बागपत, फरवरी 24 -- खेकड़ा। बडागांव के श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव में आर्यिका रत्न सुज्ञान मति माताजी और दया मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ। धर्मावलम्बियों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया। प्रथम दिन मंगलवार को ध्वजारोहण एवं घट यात्रा निकाली गई। ध्वजारोहणकर्ता अमित जैन शिल्पी जैन लाला महावीर प्रसाद प्रभा चंद जैन परिवार खेकड़ा वालों ने बड़ी भक्ति भाव से किया। गुरु मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात श्रीजी की अभिषेक एवं शांति धारा की गई। उसके पश्चात बड़ी ही भक्ति भाव से सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न हुआ। जिसमें आठ अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यकारिणी कमेटी के महामंत्री सुभाष चंद्र जैन समेत अनेक धर्मावलम्बी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.