गोपालगंज, फरवरी 24 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के विदेशी टोला पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को 24 घंटे के लिए अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इससे पहले पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। अष्टयाम की शुरुआत आचार्य नित्यानंद उपाध्याय एवं अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंदिर के पुजारी राघव गिरी ने बताया कि मंगलवार को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद शिव-पार्वती एवं राम-सीता सहित अन्य देवताओं की झांकी निकाली जाएगी। वहीं 26 फरवरी बुधवार को रात 8 बजे से जय मां झांकी ग्रुप, देवरिया द्वारा झांकी एवं शिव विवाह का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.