सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर,संवाददाता । नगर क्षेत्र के ऐतिहासिक रामलीला मैदान परिसर में स्थित दशकों पूर्व स्व. रामदास महाशय अग्रहरि की ओर से बनवाए गए द्वार का पुननिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व निर्मित द्वार के पुनर्निर्माण व सौन्दर्यीकरण की मांग अग्रहरि समाज, बड़ी दुर्गा समिति, सिद्धेश्वर नाथ मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों व वार्ड सभासद द्वारा काफी समय से की जा रही थी। इस पर लगभग छह लाख रूपए का अनुमानित व्यय होगा। द्वार की भव्यता व सौन्दर्य बढ़ाने हेतु राजस्थान के धौलपुर के लाल पत्थर से इसको सजाया जाएगा। यहां रमेश सिंह टिन्नू, संदीप गुप्ता तथा बड़ी दुर्गा समिति के अध्यक्ष सुनील सोनी, विष्णु अग्रहरि, गोविन्द अग्रहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.