नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बठिंडा में हेरोइन तस्करी करते पकड़ी गई हेड कांस्टेलब अमनदीप कौर को रविवार को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से जज ने उसे फिर से दो दिन के रिमांड पर भेजा दिया है। रविवार को अमनदीप कौर को पुलिस ने मीडिया की नजरों से बचाकर अदालत में पेश किया। इस दौरान वह काले रंग के सूट में नजर आई। रिमांड के दौरान अमनदीप कौर ने कई खुलासे किए हैं। कुछ साल पहले अमनदीप कौर जब मानसा जिले में तैनात थी तो उसकी ड्यूटी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर की सुरक्षा में भी लगी थी। तब ड्यूटी सही ढंग से न करने के कारण सुरक्षा प्रभारी ने अमनदीप कौर को वहां से हटा दिया था। मानसा के गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला के घर ड्यूटी के दौरान भी उसका ड्रग्स तस्करी में पार्टनर बलविंदर सोनू उसके पास आता-जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.