बागेश्वर, अक्टूबर 1 -- जिले में शारदीय नवरात्र पर देवी, दुर्गा पूजा महोत्सव की रौनक है। बुधवार को महानवमी पर्व में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भी हवन-यज्ञ हुए। घरों में व्रतधारियों ने कन्या पूजन का आयोजन किया। मां से भक्तों ने मनौती मांगी। नगर से गांव तक उत्सव का माहौल बना रहा। नुमाइशखेत मैदान में दो स्थानों पर महोत्सव आयोजित किए गए हैं। देवी पूजा तथा दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिदिन हवन-यज्ञ, आरती, गंगा आरती, दीपदान आदि कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों की बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। नवमी के दिन मां के नवें रूप की पूजा की गई। देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्ति की बयार बही। अवकाश होने के कारण लोगों ने मंदिरों का रुख किया। पालड़ीछीना में मां मैच्यूला मैय्या, गरुड़ में कोट भ्रामरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.