मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयहिंद नगर कालोनी मोड़ बहादुरगंज मार्ग पर दो उचक्कों ने एक विवाहिता को अपना शिकार बनाया। ठगों ने 'सिद्धि' दिलाने का लालच देकर महिला से उसके सोने के कनफूल ठग लिए और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी अनिल गुप्ता की बेटी सोमवार को लगभग 11 बजे घर से हरिद्वार कॉलोनी मोड़ स्थित दुकान के लिए निकली थी। रास्ते में एक कटरा के पास दो युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद आरोपियों ने मोड़ पर रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। ठगों ने विवाहिता को झांसे में लेते हुए कहा कि वह अपने सोने के गहने उन्हें सौंपकर पूर्व दिशा में 51 कदम चले और फिर वापस लौटे, जिससे उसे मनचाही सिद्धि प्राप्त होगी। महिला जैसे ही गहने दे...