लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- नवरात्र के अन्तिम दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप के भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डालकर परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। घरों से लेकर मन्दिरों तक में जयकारे और मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई देती रही। वहीं घरों में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर भोज कराया। नवमी के मौके पर मां के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन पूजन के साथ ही भक्तों ने हवन पूजन किया। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई। कतारों में लगकर लोगों ने दर्शन पूजन किया। मन्दिर परिसर में बैठकर दुर्गा शप्शती का पाठ किया। वहीं परिसर में स्थित हवन कुंड में मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.