सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एमबीए विभाग के छात्र दीपक कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वीएलएसआई कोर्स में पहला स्थान प्राप्त कर विवि का नाम रोशन किया है। यह कोर्स नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कालीकट की ओर से आयोजित था। दीपक ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। कोर्स ऑनलाइन आयोजित था। इस उपलब्धि के साथ, दीपक का नाम सर्टिफिकेट एलिजिबल लिस्ट में सबसे पहले दर्ज हुआ। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने बधाई दी और छात्रों में कौशल को बढ़ावा देने के लिए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.