गोरखपुर, मई 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भौवापार केवटान टोला निवासी व सिद्धार्थनगर जिले में तैनात सिपाही राज गुप्ता (30) की गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर कोहराम मच गया है। वह 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके पिता छोटेलाल होमगार्ड है। सिपाही राज दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 9 माह की एक बच्ची है। भौवापार केवटान निवासी सिपाही राज गुप्ता के पिता छोटेलाल गुप्ता ने बताया था कि 24 मई की रात 9 बजे धोखे से बुलाकर खोराबार थानाक्षेत्र के जयपुर निवासी राजकुमार गुप्ता ने अपने सहयोगियों अभिषेक गुप्ता, जोधपुर बजहा निवासी भोला यादव व सत्यवान यादव व अन्य के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। सिपाही राज गुप्ता को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.