संभल, दिसम्बर 6 -- एसपीएस क्रिकेट अकादमी के सिद्धार्थ का कमला क्लब कानपुर में अंडर 14 फाइनल ट्रायल के लिए चयन हुआ है । यह चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जोनल ट्रायल सहारनपुर में हुआ। जिसमें मुरादाबाद, रामपुर,अमरोहा सम्भल जनपद के बच्चों ने भाग लिया था। एसपीएस क्रिकेट एकेडमी के कोच अंकुर ने बताया कि एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के खिलाड़ी सिद्धार्थ ने अच्छा प्रदर्शन किया । जिसके चलते अब उसका चयना कानपुर में होने वाले अंतिम ट्रायल के लिए हुआ है। जो कि 7 दिसंबर को कमला क्लब कानपुर में होगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...