सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शक्ति असुरों के हाथ में आएगी तो विध्वंस होगा और देवों में आएगी तो सकारात्मक ऊर्जा से लोगों के जीवन में परिवर्तन का कारण बनेगी। डबल इंजन सरकार भी आपके जीवन में यही कर रही है। ये बातें मुख्यमंत्री ने बुधवार को बीएसए ग्राउंड में बने पंडाल में पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद कहीं। इस दौरान उन्होंने 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी सरकार की ओर से किए जाने वाला कार्य कृपा नहीं, बल्कि दायित्व-कर्तव्य है। जनता ने जो शक्ति दी है, उसका उपयोग जनता-जनार्दन के हित में बिना भेदभाव करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि नीयत अच्छी होती है तो नियंता भी सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि अब हम सभ...