सिद्धार्थ, सितम्बर 24 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शहर के विकास भवन गेट के सामने एक स्थान पर वर्षों से स्थापित मां दुर्गा, भगवान शंकर, हनुमान जी की मूर्ति को प्रशासन ने मंगलवार आधी रात हटवा दिया। बुधवार सुबह लोगों को जानकारी होने पर विरोध शुरू हो गया। दोपहर बाद सांसद जगदंबिका पाल भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और धरना पर बैठ गए। उन्होंने मूर्ति हटवाने के लिए डीएम व एसडीएम सदर को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मूर्ति हटवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सांसद ने पूरे घटना क्रम को लेकर मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया है। विकास भवन गेट के बाहर की ओर बिल्कुल सटे हुए एक स्थान पर मूर्ति स्थापित थी। उसे स्थापित करने वाले प्रभुनाथ तिवारी ने बताया कि 42 वर्ष पूर्व उन्होंने स्थापित की थी। वहां पर माता के साथ भगवान शंकर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.