सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महुआ खुर्द गांव में शनिवार की रात अलाव तापने के दौरान एक मासूम की झुलसकर मौत हो गई। वहीं उसके बाबा भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महुआ खुर्द गांव निवासी शिवपूजन के घर के बाहर अलाव जल रहा था। शनिवार रात उनके पोते मयंक अग्रहरि (8) पुत्र प्रेम कुमार के कपड़े में आग पकड़ ली। इससे वह जलने लगा। परिवार और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं पोते के शरीर में लगी आग को बुझाने के दौरान शिवपूजन भी झुलस गए। मयंक को लेकर परिजन लखनऊ मेडिकल कॉलेज गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार क...