सिद्धार्थ, जनवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस प्रशासन ने 28 जनवरी से एक फरवरी तक बीएसए ग्राउंड में होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव को लेकर रूट डायवर्ट किया है। साथ ही पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया गया है। यह डायवर्जन आकस्मिक सेवा यान व विद्यालय वाहन पर लागू नहीं होगा। धानी-उस्का की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ व बांसी की तरफ जाना है, पकड़ी से सनई होते हुए आगे जाएंगे। शोहरतगढ़, चिल्हिया व बांसी की तरफ से आने वाली बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें उस्का, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी,उस्का होते हुए जाएंगे। मोहाना, बर्डपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन/चार पहिया वाहन जिन्हें उस्का, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी, उस्का होते हुए आगे जाएंगे। मोहाना,बर्डपुर,कप...