नई दिल्ली, मार्च 13 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा जनसंख्या आधारित डिलिमिटेशन की प्रक्रिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का समर्थन किया। उन्होंने इस मुद्दे पर ऐक्शन की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, उनके डिप्टी डीके शिवकुमार ने पार्टी आलाकमान की सलाह पर सावधानीपूर्वक कदम उठाने की बात कही है। तमिलनाडु से आया एक प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु में सिद्धारमैया से मिला और जनसंख्या आधारित डिलिमिटेशन के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता पर चर्चा की। इस दौरान स्टालिन ने फोन पर सिद्धरामैया से बात की और उन्होंने कर्नाटक से एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता को नामांकित करने की अपील की। कर्नाटक सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य तमिलनाडु के साथ है और यह प्रक्रिया गैर-लोकतांत्रिक है क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.