लखनऊ, मार्च 28 -- सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी ने अपनी नई शाखा शुरू की है। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार एवं सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने किया। इस शाखा को आधुनिक प्रशिक्षण उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय ताइक्वांडो तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा सके। लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी के सचिव मोहित कुमार के अनुसार यह नई शाखा क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को निखारने और ताइक्वांडो समुदाय को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.