लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- सिद्धपीठ गायत्री चेतना केंद्र रामपुर में नवरात्र के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इसमें सवा लाख गायत्री मंत्र जप, नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ, भंडारा और विवाह संस्कार किया गया। मंगलवार दोपहर से हुए यज्ञ में मैलानी, धौरहरा, भीरा, बिजुआ, चंदनचौकी समेत आसपास के तमाम गांवों और कस्बों से पहुंचे गायत्री परिवार के हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। अपरान्ह एक बजे से शुरू होकर देर शाम तक चले भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच सहिंजना गांव के अनुज कुमार का शिवलालपुरवा गांव की पूजा के साथ विवाह संस्कार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के जिला संयोजक रामखेलावन निषाद ने किया। इसमें गायत्री शक्तिपीठ बम्हनपुर के मुख्य ट्रस्टी देशराज राठौर सहित अजय वर्मा, संगीतकर्ता अनुराग मौर्य, पाल राणा, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.