बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- राजगीर, निज संवाददाता। पर्यटक नगरी के वैभारगिरी पर स्थित महाभारत कालीन सिद्धनाथ मंदिर में गुरुवार को रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजगीर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। पंडा कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि इसका आयोजन राजगीर के लोगों के सहयोग से हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। इधर, रेलवे स्टेशन-दांगी धर्मशाला के पास शिवालय में गुरुवार से ही 24 घंटे के अंखड-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुवार की सुबह नौ बजे शुरू होकर यह शुक्रवार की सुबह नौ बजे समाप्त होगा। आयोजकों ने बताया कि कीर्तन की समाप्ति के बाद भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रौशनी और फूलमाला से सजाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.