फरीदाबाद, दिसम्बर 7 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में रविवारको 518 लोगों को गुरु महाराज से दीक्षा प्राप्त हुई। पंच विधि से गुजरने के बाद इन लोगों को गुरु महाराज ने जाप के लिए मंत्र प्रदान किया और भगवान के शरणागत करवाया। इससे पहले यज्ञ, ताप, जनेऊ, तिलक भी धारण करवाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि आज का दिन दीक्षा प्राप्त करने वालों के जीवन का शुभ दिन है, आज सभी का आध्यात्मिक जन्म हुआ है क्योंकि आज जीवन को संवारने वाला भगवान का नाम मिला है। उन्होंने बताया कि हम कौन हैं, हमारा जन्म क्यों हुआ है और हमारे करने योग्य कर्म क्या है। उन्होंने बताया कि गुरु के माध्यम से भगवान हमारा उद्धार करने के लिए दीक्षा और मंत्र देते हैं। बिना दीक्षा लिए मनुष्य का जीवन पशु जैसा है क्योंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.