बागपत, जुलाई 5 -- नगर के नेहरू रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान आयोजित किया गया। जिसके तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की। विधान के दौरान जैन श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए भगवान के गुणों का पूजन कर उन्हें अंगिकार करने का व्रत ग्रहण किया। विधान आयोजन विधानाचार्य संदीप जैन, सह विधानाचार्य नेमचंद जैन, सतीश जैन के निर्देशन में किया गया। मंदिर के मूल नायक भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांतिधारा हुई। विधानाचार्य संदीप जैन ने शांति धारा एवं मंत्रोच्चार के द्वारा विश्व शांति की प्रार्थना की। श्री सिद्धचक्र विधान में सिद्ध भगवान के 32 गुणों की विशेष रूप से आराधना की। उन्होंने सभी पुजारियों को भगवान के गुणों को स्वयं में प्रकट करने के पुरूषार्थ हेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.