जामताड़ा, दिसम्बर 24 -- सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल में बच्चों की मासूम कोशिशों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या को बनाया यादगार नाला,प्रतिनिधि। सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल,नाला में बुधवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या बच्चों की मुस्कान, उल्लास और सच्चे भावों के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में हर ओर उत्सव का माहौल था। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही बच्चों की वह सच्ची कोशिश, जिसने हर दर्शक के मन को छू लिया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। वहीं बच्चों ने गीत, नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से प्रभु यीशु के जीवन, प्रेम और त्याग के संदेश को पूरे मन से प्रस्तुत किया। मंच पर बच्चों की मासूम अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और समर्पण ने उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को भावुक कर दिया और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इस अ...