दुमका, नवम्बर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का नौवां दीक्षांत समारोह आगामी 17 नवम्बर को शहर स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। झारखंड के महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार आगामी 17 नवंबर को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के नवम दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने जानकारी दी कि महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति गंगवार ने समारोह की अध्यक्षता करने की सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं वर्तमान लोकपाल प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा शामिल होंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 37 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.