दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका में कक्षा नर्सरी से नवम् में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी को किया जाएगा। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने बताया कि यह विद्यालय दुमका जिले का सबसे पहला सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय है। इस विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियां प्रशंसनीय है। इसकी विशेषताएं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुभवी एवं प्रशिक्षित हैं। पिछले कई वर्षों से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम रहे हैं। जिले का पूर्णतया कंप्यूटरकृत विद्यालय सीसीटीवी से युक्त वर्ग कक्ष स्मार्ट क्लास प्रयोगशाला एवं कार्यालय कक्ष की व्यवस्था है। यह एक मात्र विद्यालय है जिसने इस जिले को आई०ए०एस०, आई०आर०एस० वीडियो, सी०ओ० एवं कई राज...