दुमका, अक्टूबर 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। रविवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी एवं प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में तथा प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत और परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद के देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के परीक्षा अंकपत्र उनके अभिभावकों को सौंपे गए। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की पढ़ाई, प्रगति एवं व्यवहारिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.