चाईबासा, अक्टूबर 8 -- चाईबासा। मानकी मुंडा संघ भवन चाईबासा में मानकी मुंडा संघ सदर अंचल कमेटी की मासिक बैठक अध्यक्ष सिद्धेश्वर डुबराज तियू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बताया गया कि सदर अंचल कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सिंह सुंडी और उपसचिव कमेंद्र देवगम के निधन के बाद दोनों रिक्त पदों पर मानकी मुंडाओं के सर्वसम्मति से भरा गया। सर्वसहमति से उपाध्यक्ष सिदिऊ पूर्ति और उपसचिव संजय बारी का चयन किया गया। सदर अंचल कमेटी के अध्यक्ष ने दोनों मुंडा को पदभर मिलने के बधाई दी। साथ ही बताया कि मानकी मुंडा संघ केंद्रीय समिति के पुनर्गठन को लेकर भी सदर अंचल से पूरी तैयारी कर ली गई है। बैठक में गोविंद पूर्ति, दुरूवा सुंडी, अरदन कुदादा, सुरेश बुड़ीऊली, योगेश देवगम, सुनील देवगम, मधु पूर्ति, सुरेन्द्र बानरा, सूरज कुदादा, लंकेश्वर कुदादा, दीपू सावैयां, विजय सिंह...