पाकुड़, जनवरी 13 -- पाकुड़िया। प्रखंड के सिदपुर गर्मकुंड में लगने वाले ऐतिहासिक गरमपानी मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेला परिसर में फूल, प्रसाद एवं मिठाई की दुकानें, मीना बाजार, ग्रामीण कलाकारों द्वारा पत्थर की तराशी घरेलू वस्तुएं, रॉक बाजार, मनोरंजन के विभिन्न साधन जैसे तारामाची, ड्रेगन रेल, बुगीबुगी डांस, संथाली एवं बंगला ड्रामा के रंगमंच इत्यादि सज-धज के तैयार हैं। पाकुड़िया के थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अगुवाई में विधि व्यवस्था के लिए पुलिस कैंप, मेडिकल कैंप,जलापूर्ति टैंक, अग्निशमन, ठंड से बचाव हेतु जलावन की लकड़ी, नवनियुक्त रंगरूट ग्रामीण पुलिस की टोली, ड्रेगन टॉर्च आदि सामानों के साथ अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेला की तैयारी का जायजा मंगलवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने स्थानी...