जमशेदपुर, फरवरी 20 -- सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में सूर्यधाम परिसर स्थित श्रीराम मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा, नगर भ्रमण सह शोभायात्रा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंदिर परिसर के शंख मैदान में बनाये जा रहे कथा स्थल का निरीक्षण किया। आयोजन के उपसमिति के सदस्यों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और आयोजन उपसमिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस आयोजन के तहत 21 फरवरी को नगर भ्रमण सह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 22 से 28 फरवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.