जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सूर्यधाम सिदगोड़ा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की भव्य शुरुआत शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा बारीडीह सुगना कॉलोनी मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत हजारों माताएं-बहनें, युवा एवं शहर के गणमान्यजन भक्तिभाव से सम्मिलित होंगे। शोभायात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत, पुष्पवर्षा, केसरिया ध्वजों से सुसज्जित मार्ग, तिलक लगाए सनातन संस्कृति के परंपरागत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.