जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में संगीतमय होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर महिला मोर्चा की ओर से विभिन्न मंडलों में बैठकें की जा रही हैं। गुरुवार को बारीडीह मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें होली मिलन समारोह की सफलता और भव्यता पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी। इस दौरान महिलाओं ने कई सुझाव भी दिए। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच देना है, जहां वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और एकजुटता का उत्सव मनाते हुए अपनी उपलब्धियों को साझा कर सकें। सभी माताओं-बहनों को आमंत्रित किया गया है। वे होली के रंग, फगुआ गीत-संगीत और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.