जमशेदपुर, मार्च 11 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास रविवार रात करीब 11 बजे हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तैयब अंसारी को रोका और हथियार के बल पर उनसे बैग छीन लिया। इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। तैयब के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शराब दुकान में काम करते हैं पीड़ित तैयब छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और सिदगोड़ा की एक शराब दुकान में काम करते हैं। घटना के वक्त वे दुकान बंद कर बागुननगर स्थित अपने आवास लौट रहे थे। एआईडब्ल्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.