जमशेदपुर, मार्च 28 -- बारीडीह बाजार स्थित शराब दुकान में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। इसके बाद वे तत्काल दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान दुकान में रखी लगभग 70 हजार रुपये की नगदी और लाखों की शराब की बोतलें जल गईं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। करीब दो घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.