जमशेदपुर, फरवरी 9 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू टाटा लाइन शेखर बगान निवासी सन्नी सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलने पर उसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया। जानकारी के अनुसार, सन्नी ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। घर वालों के विरोध के कारण वह पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रह रहा था। बीते कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था और किसी से बात नहीं कर रहा था। रविवार रात उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...