जमशेदपुर, जनवरी 7 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खाने के दौरान एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गोलमुरी गाढ़ा बासा निवासी चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घायल चंदन को उसके साथी इलाज के लिए टीएमएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चंदन के दाहिने हाथ पर धारदार हथियार से वार किया गया है। चंदन ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ सिग्नल के पास मोमोज खाने गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और वहां मौजूद एक अन्य युवक का अपहरण करने का प्रयास करने लगे। चंदन ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। चंदन के अनुसार, कुछ देर बाद 10-12 की संख्या में युवक दोबारा पहुंचे और उसके साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.