जमशेदपुर, फरवरी 2 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में मकान पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किरणपाल सिंह ने अपनी बहनों पर आरोप लगाते हुए कोर्ट परिवाद दर्ज कराया है। मामले में सुरेंद्र कौर, नरेंद्र कौर, श्याम सिंह, सुरजीत कौर और जीत कौर पर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने किरणपाल सिंह के मकान पर कब्जा कर लिया है। इधर, सीतारामडेरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...