जमशेदपुर, जनवरी 8 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खाने के दौरान गोलमुरी निवासी चंदन कुमार पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार रात चंदन कुमार अपने साथियों के साथ मोमोज खाने पहुंचा था। इसी दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के प्रयास में बदमाशों ने चंदन पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.