जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- सिदगोड़ा में विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव की मौत मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को स्नेहा का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों के बयान पर पति निखिल श्रीवास्तव, ससुर गुप्तेश्वर प्रसाद, ननद सोनी और नंदोई सोनू पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पति निखिल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मृतका के भाई गोलमुरी के अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि स्नेहा की शादी आठ साल पहले निखिल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन भी स्नेहा की पिटाई हुई थी। उसके शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान थे। इन्हीं हालातों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। सिदगोड़ा पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.