रुद्रपुर, जुलाई 10 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को कई दावेरों ने नामांकन पत्र वापस लिए। वहीं बुधवार को जांच में 91 नामांकन खारिज किए गए। सितारगंज ब्लॉक में बीडीसी के 40 पदों के लिए 258 दावेदारों ने नामांकन किया था। इसमें बुधवार को जांच के दौरान 17 नामांकन खारिज हो गए। कुल 241 नामांकन वैध पाए गए। ग्राम प्रधान की 76 सीटों के लिए 397 दावेदारों ने नामांकन कराया। इसमें 11 नामांकन निरस्त हो गए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 778 सीटों के लिए 818 नामांकन किए गए। इसमें 63 नामांकन निरस्त हो गए। कुल 755 नामांकन वैध पाए गए। नामांकन निरस्त करने पर जताया विरोध नानकमत्ता। ग्राम सरोंजा में प्रधान पद के दावेदार सुखविंदर सिंह मौमी और विजेंद्र सिंह मोमी का नामांकन रद्द होने से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को तहसीलदार हिमांश...