रुद्रपुर, फरवरी 7 -- सितारगंज, संवाददाता। नगरपालिका बोर्ड का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह एवं वार्ड सभासदों ने बीते एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों का विवरण आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने आगामी चार वर्षों में सितारगंज को विकास की दृष्टि से अग्रणी नगरपालिका बनाने का संकल्प दोहराया। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बीते एक वर्ष में नगरपालिका की ओर से 10.50 करोड़ की लागत से कुल 203 निर्माण कार्य कराए गए, जिनमें 43 कार्य अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में संपन्न हुए। गत वर्ष बरसात के दौरान नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसके लिए पालिका द्वारा नालों और नालियों की नियमित तलीझाड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.