रुद्रपुर, जनवरी 13 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक रंगयात्रा के साथ शुरू हुआ। रंगयात्रा पर्वतीय रामलीला से शुरू होकर नगर के मध्य रामलीला मैदान में पहुंची। यहां कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। झोड़ा चाचरी पर दर्शक जमकर झूमे। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, नगरपालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने फीता काटकर व पूजा अर्चना कर उत्तरायणी कौतिक का शुभारम्भ किया। उत्तरांचल विकास समिति के संयोजन में मंगलवार को पर्वतीय रामलीला मैदान से रंगयात्रा शुरू हुई, जो सिडकुल मार्ग, मुख्य चौक, खटीमा मार्ग होते हुए मुख्य बाजार रामलीला मैदान पहुंची। रंगयात्रा में झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रंगयात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.