रुद्रपुर, फरवरी 27 -- सितारगंज। श्री प्राचीन भूमिया दुर्गा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर गुरुवार को नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शिव-पार्वती नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। गुरुवार को सुबह 12 बजे जीआईसी मैदान में स्थित मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य चौराहे होते हुए मौनी बाबा शिव मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कलशों में जल भरा और नगर का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचीं। मंदिर में हवन किया गया। शुक्रवार को 11 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर पं. बसंत बल्लभ पांडे, नगर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, सभासद रवि रस्तोगी, ललित सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, अरविंद श्रीवास्तव, रमन चंद्र, राहुल सक्सेना, धर्मा देवी, अजय सक्सेना, सोनू जायसवाल, खेमानंद भट्ट मौजू...